खराब मौसम के कारण अदालत मे नहीं हुई रमाकांत यादव की पेशी

आचार संहिता की अवहेलना सहित चार मामलों में मिली तारीख

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
सपा के बाहुबली विधायक व भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव की शुक्रवार को चार मुकदमों में पेशी थी। खराब मौसम को देखते हुए बाहुबली की पेशी शुक्रवार को एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में नहीं हो सकी। और न्यायाधीश ने चारों मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी।
और इन मामलों में बाहुबली की पेशी होनी थी, दीदारगंज थाने में दर्ज थाना घेराव, तहबरपुर में निर्धारित समय के बाद भी जनसभा करने, जहानागंज के चकवल में लैपटॉप लूट के प्रयास व पवई में आचार संहिता उल्लंघन का मामला शामिल है। शुक्रवार को मौसम को देखते हुए रमाकांत यादव की पेशी नहीं हो सकी। जिस पर न्यायाधीश एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट अशोक कुमार ने दीदारगंज व पवई थाना के मामलों में पांच जुलाई व तहबरपुर व जहानागंज के मामलों में छह जुलाई की तारीख निर्धारित कर दिया हैं। बाहुबली विधायक रमाकांत यादव वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

13 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

14 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

50 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

60 minutes ago