बालक वर्ग में मो. इजहार व बालिका वर्ग में रिंकी भारती बनी चैंपियन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का समापन महाविद्यालय सभागार मे हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक देवरिया डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेते हुए छात्रों को उनके व्यवहार को अपने आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया । उन्होने कहा कि आज देवभूमि के युवा अपने लगन और परिश्रम के बल पर लोकसेवा, खेल, शिक्षा, विज्ञान ,राजनीति के क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।यह गर्व का विषय है कि इसमे मातृ शक्ति कहीं भी पीछे नही है ।कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर और दीप प्रज्जवलन करके हुई ।महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया।अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य प्रो अर्जुन मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय के प्रत्येक छात्र के पास असीमित क्षमता है जिसका प्रयोग कर और अनुशासन मे रहकर वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और प्रबंध समिति के अध्यक्ष मकसूदन मिश्र ने कहा कि खेल भावना जीवन के प्रत्येक क्षेत्र राह दिखाने का काम करती है यह मष्तिष्क और शरीर के बेहतर समन्वय की द्योतक है।दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़,लंबी कूद ,ऊंची कूद ,गोला फेक ,भाला फेक, चक्का फेक तथा वॉलीबॉल समेत बहुत सारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।जिसमें ओवरऑल चैंपियन बालक वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के मो. इजहार तथा बालिका वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की रिंकी भारती रहीं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्रा ने बच्चों मेडल पहनाकर पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया, कार्यक्रम के संयोजक डॉ मंतोष कुमार मौर्य ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किये समस्त छात्र-छात्राओं तथा अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उनको धन्यवाद दिया। संचालन डॉ.विवेक मिश्र ने किया,इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र,पूर्व प्राचार्य मकसूदन मिश्र, गुआकटा के महामंत्री प्रो.धीरेंद्र सिंह,प्रो. अशोक सिंह प्रो. शैलेंद्र राव प्रो. अरविंद कुमार ,डॉ चंद्रेश बारी, डॉ,तूलिका पांडे, डॉ प्रियंका राय, डॉ शगुफ्ता अफरोज, डॉ पुनीत सिंह, डॉ राजकुमार गुप्ता,डॉ सुजीत कुमार, डॉ.निखिल,डॉ प्रदीप दीक्षित,डॉ उर्वशी पचेरिया,डॉ.अभिनव चौबे, डॉ विद्यावती, डॉ उमेश दुबे, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. सुधांशु शुक्ला सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago