सदर तहसील में समाधान दिवस आयोजित

128 शिकायतें प्राप्त 20 का मौके पर निस्तारण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सदर तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर दीपक गुप्ता ने की। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, देवेंद्र यादव, आकांक्षा पासवान, भागीरथी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।भूमि विवाद, सीमांकन और रास्ते से जुड़े मामले छाए
समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद, सीमांकन, सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा, खसरा-खतौनी में फर्जी इन्द्राज तथा राजस्व से जुड़े मामलों की रहीं।
कई मामलों में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक रास्तों पर निजी नाम दर्ज कराए गए हैं, जिससे आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। एसडीएम सदर ने ऐसे मामलों में तत्काल जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को दिए।
समाधान दिवस में वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम से जुड़े प्रकरण भी सामने आए। एक वृद्ध महिला द्वारा पुत्रों पर न्यायालय के आदेश के बावजूद भरण-पोषण राशि न देने की शिकायत की गई। एसडीएम सदर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आदेश के अनुपालन हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए तथा संबंधित थाने को भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।
सीमांकन के मामलों में सख्ती
खेतों के सीमांकन के बाद पत्थर उखाड़ने और दबंगई की शिकायतों पर एसडीएम सदर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमांकन से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस एवं राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया।
समाधान दिवस में कुल 128 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

9 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 hours ago