महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने थाना श्यामदेउरवां में स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों की मौजूदगी से फरियादियों में भरोसा दिखा और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सुनवाई के दौरान डीएम ने ग्राम नटवा जंगल निवासी कैलाश साहनी की पूर्व शिकायत की स्थिति स्वयं मोबाइल फोन से काल कर जानी। शिकायतकर्ता ने बताया कि भूमि की पैमाइश हो चुकी है और वह निस्तारण से संतुष्ट हैं। इस पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समाधान समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े।
समाधान दिवस में विमला पत्नी श्रवण सेमरा चन्दौली, परशुराम बसडीला उर्फ अमवा, सत्यनारायण, रविन्द्रा देवी पंचदेंउरी, उदयभान तिवारी लखिमा, अमरनाथ बड़हरा बरईपार और सुनील कुमार कन्नोजिया बसहिया बुजुर्ग सहित कई ग्रामीणों ने भूमि, राजस्व, पारिवारिक और अन्य स्थानीय समस्याएं रखीं। संबंधित विभागों को प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
डीएम ने आगामी होली पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी, शिकायतकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने दोहराया कि जनता की समस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह तथा तहसील मेहदावल के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से एक 40…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिसोटार गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के…
औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित…