सलेमपुर से प्यासी मार्ग से दुर्दशा झेल रहे लाखों लोग – निगम जी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क हमारा अधिकार के तहत सलेमपुर से प्यासी मार्ग के नव निर्माण की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में शामिल हो गए निगम जी पत्रकार और समाजसेवी निगम जी पहले भी तहसील मुख्यालय पर सलेमपुर से प्यासी मार्ग के निर्माण के लिए धरना और भूख हड़ताल कर चुके है जिसपर उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर इन्होंने धरना समाप्त किया था । लेकिन आज तक इस सड़क की सुध किसी ने नहीं ली यह सड़क लगभग 12 साल पहले से टूटी हुई है । आए दिन लोग इस पीड़ा को झेलते हैं लाखों लोग रोज इस सड़क से सफर करते हैं। कितने लोगों की जान जा चुकी उस सड़क से कई स्कूलों की बसें सलेमपुर से प्यासी नौनापार की तरफ जाती हैं। जिससे बच्चों को आने-जाने में बेहद ही तकलीफ होता है । इन्होंने इस सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया प्रतिनिधियों को कहा आमरण अनशन किया भूख हड़ताल किया लेकिन इन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा बीते वर्ष 22 जुलाई 2024 को इनके द्वारा भूख हड़ताल किया गया था तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों ने इनको 3 महीने का समय देकर भूख हड़ताल खत्म करवाया था मगर कोई भी काम प्रशासनिक अधिकारियों ने जिम्मेदारी से नहीं की आज भी यह समस्या बनी पड़ी है जिससे लोग तकलीफ का सामना कर रहे हैं । इन्हीं मांगो को लेकर पत्रकार निगम जी भी अनिश्चित कालीन धरने के समर्थन में बैठ गए है वही खेत मजदूर यूनियन के द्वारा आज धरने का तीसरा दिन रहा सैकड़ो की संख्या में लोगो ने इस धरने का समर्थन किया और तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठे है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago