विवेचक की चौदह घंटों की कड़ी मेहनत के बाद हाथ लगी सफलता
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग युवती बुधवार को अपने घर से बिना बताए चली गई। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की रिश्तेदारों व अन्य जगह तलाशने के बाद निराश होकर थाने पहुंचे और शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन मे जुट गई। जिसपर मुकदमे मे विवेचक मसूद आलम द्वारा अपनी चौदह घंटों की कड़ी मेहनत के बाद युवती को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह से बात करने पर बताया कि मोबाइल ट्रैक के माध्यम व अन्य कुछ लोगो को हिरासत मे लेकर पूछ ताछ कि गई वहीं कुछ अन्य भी कड़ियों को जोड़ने के बाद युवती को बरामद कर लिया गया है।इस दौरान विवेचक ने बिना देर किया युवती को ढूंढने मे अपनी अहम भूमिका निभाई है। युवती के माता पिता को बुलाकर कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर सौंपा जा रहा है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…