सलेमपुर मैरवा मुख्य मार्ग से सोहनपुर वाया बनकटा रतसिया मार्ग पटरी विहीन नाला निर्माण

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित बनकटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सलेमपुर मैरवा मुख्य मार्ग के सोहनपुर बजार से वाया बनकटा रतसिया को जोड़ने वाली नवनिर्मित मुख्य सड़क मार्ग के किनारे पर बनने वाले नाला का निर्माण सड़क के किनारे पर करीब एक से डेढ़ मीटर मिट्टी की पटरी के बाद बननी चाहिए किंतु पटरी किनारे पर जगह खाली नहीं मिलने से स्थानीय बजार एवं गांवों के आस पास मिट्टी की पटरी से विहीन नाले का निर्माण किया कराया जा रहा है। वहीं इस संदर्भ में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के आदमी ने बताया कि सड़क किनारे मिट्टी की पटरी एक से दो मीटर होनी चाहिए थी किन्तु सड़क किनारे जगह के खाली नहीं होने एवं पटरी के किनारे पर मिट्टी नहीं होने के वजह से सड़क के किनारे पर मजबूत मिट्टी का सतह एवं जगह जहां मिल रहा है।
वहां निर्माण कराया जा रहा है। वहीं जब इस संदर्भ में लोक निर्माण के संबंधित अधिकारी से पक्ष जानने हेतु दूरभाष पर समय करीब 3,22 पीएम पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन बन्द पाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

15 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

16 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

16 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

16 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

16 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

16 hours ago