लापारवाही पर दो सफाईकर्मियों का वेतन रोका नोटिस जारी

सात ग्राम पंचायतों का अधोहस्ताक्षरी द्वारा निरीक्षण बरंगा प्रधान एवं सचिव की प्रशंसा

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के विकास खण्ड सकलडीहा अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव के कार्य क्षेत्र मे आने वाले सात ग्राम पंचायतो बहरवानी, पौरा, दिवाकरपुर, कटसिल, दीघवट , फेसुडा, एवं बरंगा का सोमवार को अधोहस्ताक्षरी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित ग्रामों के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मी मौजूद रहे।
दिवाकरपुर में सफाई कर्मी ममता की जगह उनके पति द्वारा कार्य किये जानें था तथा नियमित कूड़ा कलेक्शन नहीं होने पर उन्हें वेतन अवरुद्ध करते हुए नोटिस जारी की गई है, साथ ही कटसिल की सफाई कर्मी विभा द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं किए जानें तथा ग्राम में सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर उनका मई 2025 का वेतन अवरुद्ध करते हुए नोटिस जारी किया गया।
ग्राम पंचायत दीघवट में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन समूह के महिलाओं द्वारा किया जा रहा है. 5000 से अधिक आबादी वाले ग्राम में एक ही सफाई कर्मी होने पर वहां एक अन्य सफाई कर्मी की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष भेजा।
पंचायत सहायक ट्विंकल जायसवाल विगत माह से कार्यालय अनुपस्थित है जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी करते हुए सचिव को निर्देशित किया गया कि उन्हें पद से हटाने की कार्यवाही करते हुए, कार्यालय को अवगत कराऐं। ग्राम पंचायत बरंगा में सामुदायिक शौचालय का संचालन बड़े ही अच्छे तरीके से किया जा रहा है तथा शौचालय के साथ वहां का कैंपस बहुत अच्छा है जिसके लिए प्रधान कन्हैया राम एवं सचिव संजय यादव की प्रशंसा की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

29 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

3 hours ago