अधिशासी अभियंता, आरईडी का वेतन बाधित, स्पष्टीकरण तलब

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पूर्वान्ह दिशा की बैठक की तैयारियों के संबंध में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में बैठक आयोजित किया गया था जिसमें राम अवध यादव, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया उपस्थित नहीं थे। कार्यालय द्वारा बताया गया कि अधिशासी अभियन्ता दिनांक 24.02.2023 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने के लिए गये हैं, परन्तु अभी तक जिला मुख्यालय पर वापस नहीं आये हैं। अधिशासी अभियन्ता द्वारा मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति हेतु पत्रावली न तो सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत किया गया और न ही जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शनिवार को अपरान्ह 1.45 बजे तक जिला मुख्यालय वापस नहीं आये हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही यह निर्देश दिया गया था कोई भी अधिकारी / कर्मचारी बिना अनुमति लिये मुख्यालय से बाहर नहीं जायेगा।

कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण राम अवध यादव, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया का वेतन बाधित करते हुए 03 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

4 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

4 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

5 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

5 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

6 hours ago