पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में की गई सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के साथ सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी की गयी । जिसका मुख्य विषय ’’आगामी त्यौहारों में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना’’ है। महोदय द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात अपराध गोष्ठी की गयी । गोष्ठी के दौरान विभिन्नों अपराधों जैसेः महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध, एससी/एसटी उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध, लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के सम्बन्ध की गई कार्यवाही, वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही का विवरण, गैर जमानतीय वारण्ट का तामिला/पुरस्कार/मफरूर की समीक्षा, जी०आर०/ वी०आर०/ सी०वी०आर०/ एम०वी०आर०/ पी०वी०आर० के निस्तारण की स्थिति, अन्य निरोधात्मक कार्यवाही (धारा-126/135 बीएनएसएस0, 170 बीएनएसएस0) की समीक्षा, मालों के निस्तारण की स्थिति, बरामदगी हेतु शेष चल रहे अपहृत/अपहृता के सम्बन्ध में समीक्षा, लम्बित चल रहे हिन्दू-मुस्लिम के प्रकरणों की समीक्षा, लम्बित रिट/जमानत प्रार्थना-पत्र की समीक्षा, लम्बित चल रहे जनसूचना की समीक्षा तथा आईजीआरएस के निस्तारण की स्थिति, सी०एम० डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सन्दर्भों की समीक्षा एवं कार्यवाही की अद्यतन स्थिति, मिशन शक्ति अभियान फेज-5 की समीक्षा, महिला बीट प्रबन्धन, आपरेशन क्लीन की समीक्षा, एच०एस० का विवरण, माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा, नाकाबन्दी स्कीम, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गोपनीय रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर सैनिक सम्मेलन रजिस्टर व थाने के उप निरीक्षक के विवेचनात्मक एवं अन्य कार्यवाही की समीक्षा की गई । महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों होली, ईद व रमज़ान के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेंत्रों के हॉट-स्पॉट एरिया को चिन्हित किया जाये तथा भ्रमण कर वहां की व्यवस्था की जानकारी करते हुए आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सड़कों, चौराहों, पार्क, होटल, ढाबों, स्कूल, बैंक व पेट्रोलपंप पर लगाये गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चेक करना सुनिश्चित करें तथा गडबड़ी की स्थित में उन्हें दुरूस्त कराया जाए । संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार, कस्बा, चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता रखते हुए सुरक्षा हेतु प्रभावी प्रबन्ध कर सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि सभी थाना प्रभारी द्वारा बार्डर/बैरियर प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेकिंग करायी जाए, रात्रि गश्त व होमगार्डों की ड्यूटी लगायी जाए । सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए । महिला पुलिस बीट द्वारा महिला सम्बन्धी प्रकरणों में पीड़ित परिवार से मिलकर उनका फीडबैक लेना सुनिश्चित करेंगी । महोदय द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला सुरक्षा अभियान की समीक्षा करेंगे तथा एण्टी रोमियों एवं मिशन शक्ति टीम के साथ स्कूलों/कालेजों में जाकर जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे । महोदय द्वारा यातायात प्रभारी को जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने हेतु निर्देशित किया गया ।
अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दीपेन्द्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक विजय राज सिंह, प्रभारी आंकिक सुनील श्रीवास्त व आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

2 minutes ago

जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, पहली बार नागरिकों को मिलेगा स्व-गणना का विकल्प

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार…

5 minutes ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे…

8 minutes ago

बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने पहुंचे एडीएम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)रतनपुरा के पास हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने…

11 minutes ago

ग्राम प्रधान सागर पासवान का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बलिया उत्तर क्षेत्र के ग्राम प्रधान सागर पासवान का लंबी बीमारी के चलते…

14 minutes ago

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

4 hours ago