Categories: Newsbeat

साहिबगंज हत्या कांड: ग्रामीणों का सड़क जाम, पुलिस पर दबाव

साहिबगंज में टोटो स्टैंड विवाद बना खूनी संघर्ष, एक की मौत, सड़क जाम से हालात तनावपूर्ण


साहिबगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणचक गांव में सोमवार सुबह टोटो स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में टोटो चालक मंतोष कुमार की मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने तालझारी–तीनपहाड़ मुख्य सड़क जाम कर दी।

ये भी पढ़ें – 3 करोड़ की सड़क पांच साल की गारंटी में ही जर्जर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कल्याणचक दुर्गा मंदिर प्रांगण के पास स्थित टोटो स्टैंड पर सवारी को लेकर दलाही निवासी मंतोष कुमार और काला बहियार निवासी जमशेद अंसारी के पुत्र के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर जमशेद का पुत्र मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने भाइयों के साथ वापस लौटकर टोटो स्टैंड पर दोबारा विवाद शुरू कर दिया।
इसी दौरान आरोप है कि एक युवक ने रॉड और चाकू से मंतोष कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर मंतोष का भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन उस पर भी रॉड से हमला किया गया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल भाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें – तीन तल, तीन टनल और दो कॉरिडोर: पटना मेट्रो का मास्टर प्लान

मंतोष की मौत की खबर फैलते ही कल्याणचक और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तालझारी–तीनपहाड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें – जब अधिकारों के साथ कर्तव्यों की समझ विकसित होती है, तब राष्ट्रहित सर्वोपरि बनता है

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे और राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, सड़क जाम नहीं हटेगा।
घटना के बाद कल्याणचक बाजार की सभी दुकानें बंद करा दी गईं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

2 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

2 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

2 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

2 hours ago

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

9 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

12 hours ago