मेरठ में ‘भगवा लव ट्रैप’ का खुलासा: विदेशी फंडिंग के लिए मुस्लिम छात्राओं को बनाया जा रहा था निशाना, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है, जिसमें सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो और भ्रामक तस्वीरों के जरिए “भगवा लव ट्रैप” की कहानी गढ़ी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में कबूल किया कि वे विदेशी फंडिंग और सोशल मीडिया फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए मुस्लिम छात्राओं और महिलाओं को निशाना बनाते थे। यह गिरोह कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर गुपचुप तरीके से वीडियो शूट कर उन्हें सांप्रदायिक रंग देकर वायरल करता था।

क्या था आरोपियों का तरीका?

गिरफ्तार आरोपियों—फिरोज और कासिम—ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में मुस्लिम युवतियों की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। इसमें झूठे संदेश जोड़कर ऐसा माहौल बनाया जाता था, जिससे मुस्लिम समाज की लड़कियों को “लव ट्रैप” में फंसा हुआ दिखाया जा सके। इन वीडियोज़ को इस्लामिक कंटेंट वाले ग्रुप्स में डालकर गुमराह करने और साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने की साजिश रची जाती थी।

शिकायत से शुरू हुई कार्रवाई

यह मामला तब सामने आया जब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि दो युवकों ने उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसमें उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए लव ट्रैप की झूठी कहानी गढ़ी गई।

विदेशी फंडिंग का बड़ा खेल

पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि आरोपी न सिर्फ फॉलोअर्स पाने बल्कि विदेशी फंडिंग हासिल करने के लिए भी ऐसा करते थे। उनके मोबाइल से कई और छात्राओं के वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस फॉरेंसिक जांच के लिए भेज चुकी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने आखिरकार फिरोज को बिहार से और उसके साथी कासिम को मेरठ से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और विदेशी फंडिंग के लिंक की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/weather-update-chances-of-rain-in-up-bihar-and-delhi-imd-issues-alert/

Karan Pandey

Recent Posts

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

5 minutes ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

14 minutes ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

1 hour ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

3 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

3 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

4 hours ago