देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत करने पर भाजपा किसान मोर्चा ने पुरवा स्थित संसदीय कार्यालय पर खुशी मनाया। सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को खत्म करके आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भारत ने यह बता दिया कि जो भी हमसे टकराने की कोशिश करेगा उसे नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मार्कण्डेय शाही ने कहा की भारत की सेना पर सभी देशवासियों को गर्व है। इस दौरान लोगों ने तिरंगा लहराकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान प्रभाकर तिवारी, विजय प्रताप मणि डबलू, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, मुकेश राय, प्रभुनाथ पाण्डेय, प्रिन्स चतूर्वेदी, प्रमोद पाण्डेय, राहुल मणि, सत्यप्रकाश सिंह, अभिनंदन सिंह उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…