बैंकों से जुड़कर शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण किसान- सन्तोष पाण्डेय

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण क्षेत्र के किसान बैंकों से जुड़कर शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित विकास योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने जीवन स्तर को ऊंचा करें यही हमारी प्राथमिकता है । यह कहना है बडौदा यूपी बैंक के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार पाण्डेय का, जो भगवान सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर के परिसर में बैंक द्वारा आयोजित ग्राहक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि संसाधनों के लिए ऋण आवर्ती जमा योजना, जन धन योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए ग्राहकों से आग्रह किया कि आप बैंक की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष भर में मात्र 436 जमा करके 18 से 50 बर्ष तक की उम्र का व्यक्ति ₹200000 का विमित हो जाता है और किसी भी आकस्मिक दुर्घटना पर उसके परिवार को यह राशि प्रदान की जाती है । उन्होंने कृषि से जुड़ी योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि खेतों की जुताई, फसल की सिंचाई कटाई से लेकर भंडारण तक के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध है। आवश्यकता है कि योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही उन्होंने यह भी किसानों से आग्रह किया कि बैंक के द्वारा जो ऋण ले रहे हैं, उसे समय से जमा करें और जिस उद्देश्य के लिए ले रहे हैं उस उद्देश्य के लिए खर्च भी करें ताकि बैंक से लिया गया ऋण आपके भविष्य को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सके। रिजनल मैनेजर का स्वागत, शाखा प्रबंधक गुंजन सिन्हा, कैशियर संतोष कुमार, सुरेश यादव ,छोटेलाल चौहान, एवं शिवशरन यादव ने किया । इस अवसर पर प्रगतिशील किसान विजय बहादुर सिंह , विद्यालय के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव, पूर्व प्रधान बब्बन सिंह, रामाशंकर यादव समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। गोष्टी के प्रति किसानों में व्यापक उत्साह देखा गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago