बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा “रन फॉर यूनिटी” 05 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने भाग लिया।
मैराथन का शुभारंभ बलिया पुलिस लाइन प्रांगण से पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा हरी झंडी दिखा कर की गई तथा मैराथन दौड़ शहर के प्रमुख चौराहों व स्थानों से होते हुए पुलिस लाइन में पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई।
रन फॉर यूनिटी दौड़ में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों प्रथम स्थान का.छोटे लाल चौहान, द्वितीय स्थान का. नन्दन यादव और तृतीय स्थान प्राप्त का. संतोष कुमार पाल को सम्मानित किया गयाl
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…
उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…
देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…
फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…