22 को रूद्र महायज्ञ का होगा बृहद आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर जलालपुर बढ़िहारी ग्राम सभा के पास स्थित श्री झारखंड महादेव मंदिर के प्रांगण में 22 जनवरी को पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ प्रारंभ होगा श्री रूद्र महा यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन।
यह आयोजन 22 जनवरी से प्रारंभ होकर 30 जनवरी तक चलेगा जिसमें 22 जनवरी को कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो झारखंड महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बिलरियागंज बाजार के नए चौक से होते हुए पुराना चौक कासिमगंज ब्लॉक व शहाबुद्दीन पुर तक जाएगी, इसके बाद पुनः वापस आकर नए चौक से यह शोभा यात्रा दोहरीघाट तक जाएगी जहां से गंगाजल लेने के बाद झारखंड महादेव के मंदिर में वापस आएगी,पुनः 23 जनवरी को मंडप में प्रवेश होगा इसके अलावा 30 जनवरी को पूर्णाहूती होगी और भंडारा का आयोजन भी सम्पन्न होगा। इस यज्ञ में प्रवचन कर्ता राघवेंद्र शास्त्री महाराज केरल से पधार रहे हैं, यज्ञ कर्ता के समस्त कार्यकर्ताओं ने सभी धर्म प्रेमियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रवचन को सुने, पुण्य के भागी बने और विशाल भंडारा में सम्मिलित होकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

8 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

9 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

9 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

9 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

9 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

10 hours ago