कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ रूद्र महायज्ञ

कलश यात्रा में 501 श्रद्धालुओं ने कलश उठाई,और जल भरा

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) अजमतगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत जमीन मेंघई कोठी पर शनिवार से श्रीरूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। भव्य कलश यात्रा में हाथी घोड़ों के साथ, पांच सौ एक भक्तों के द्वारा सर पर कलश लेकर,जमीन में घर कुटी से अजमतगढ़ कालीबावड़ी तक लगभग 2 किलोमीटर का सफर तय करके यज्ञ स्थल तक पहुँचे, विधिवत पूजन के साथ ही यज्ञ प्रारंभ हुआ।
यह यज्ञ 19 मार्च तक चलेगा l आचार्य महंत जयराम दास व मुख्य यजमान उपेंद्र नाथ सिंह के देखरेख में यज्ञ शुरू हुआ। इस यज्ञ में प्रवचन कर्ता में मुख्य रूप से ललित महाराज, देवी किशोरी और ज्ञान प्रकाश, प्रवचन करेंगे। प्रवचन दिन में 1:00 बजे से 4:00 बजे तक होगा, शाम को मथुरा वृंदावन की मशहूर रासलीला 7:00 बजे शाम से लेकर 11:00 बजे रात्रि तक चलेगी l इस यज्ञ के आयोजन में मुख्य रूप से टप्पू सिंह, दिवाकर सिंह, अतुल सिंह, रविंद्र सिंह, चंदन सिंह, अभिषेक जग्गू सिंह, डंपी सिंह, अजय साहनी, बंटू सिंह, त्रिपुरारी सिंह, सोमनाथ राजभर, मनीष सिंह, बंटी सिंह, चंद्रमा निषाद, शुभम राय, नीतीन सिंह, प्रवीण सिंह, कालू सिंह, सकलदीप व श्यामू सहित गांव और क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया है कि इस यज्ञ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पुण्य के भागी बने और लाभ उठावें l

rkpnews@somnath

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

5 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

6 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

6 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

6 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

6 hours ago