नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों ने किया बहिष्कार – भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ जमकर की नारेबाजी

(मऊ से अमित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका परिषद मऊ की बोर्ड बैठक सोमवार को भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही कई सभासदों ने व्यवस्था और कार्यशैली को लेकर कड़ा विरोध जताया और बैठक का बहिष्कार करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। आरोपों की बौछार करते हुए सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार, पक्षपातपूर्ण कार्यों और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।

बैठक के एजेंडे में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति, बजट अनुमोदन तथा पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि शामिल थी, लेकिन विपक्षी सभासदों के विरोध के चलते कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका।

सभासदों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा बिना सलाह-मशविरा के कार्य कराए जा रहे हैं, और बोर्ड सदस्यों को जानबूझकर अंधेरे में रखा जा रहा है। कुछ सदसदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है।

सभासद हाशिम अली ने कहा, “नगर पालिका के अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं, जबकि ज़मीनी स्तर पर आम जनता को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।”

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “बैठक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बुलाई गई थी, लेकिन कुछ लोग राजनीति कर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। सभी कार्य नियमानुसार किए जा रहे हैं।”

हंगामे के कारण बैठक को समय से पहले स्थगित कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी बुलाना पड़ा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

नगर पालिका में इस तरह के गतिरोध से शहर के विकास कार्यों पर प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन और विरोधी सभासदों के बीच तालमेल बनता है या टकराव और गहराता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

4 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago