अग्निकाण्ड से प्रभावित 45 लोगों के खातों में भेजी गई रू. 2.98 लाख की धनराशि

जलाशयों, सरोवारों एवं तालाबों को भरवाने के दिये गये निर्देश

इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्पों को क्रियाशील रखा जाय

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शुष्क मौसम के दृष्टिगत जनपद में हो रहे अग्नि घटनाओं का संज्ञान लेते हुऐ जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समस्त तहसीलों को निर्देश दिया है कि तहसील अर्न्तगत अग्नि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों एवं परिवारों को मानवीय दृष्टिकोण हर संभव सहयोग प्रदान किया जाय तथा आग अथवा किसी अन्य दैवीय आपदा से होने वाली क्षति का आंकलन नियमानुसार पीड़ित पक्ष को अहैतुक सहायता, गृह अनुदान अथवा अन्य अनुमन्य सहायता भी प्रदान की जाय। डीएम ने बताया कि माह अप्रैल 2024 में हुई अग्नि दुर्घटनाओं में 45 व्यक्तियों को रू. 2,98,000=00 की धनराशि अहैतुक सहायता, गृह अनुदान व पशुशेड मदों में प्रदान की गई है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील सदर बहराइच अन्तर्गत 13 व 16 अप्रैल 2024 को ग्राम शाहनेवाज़पुर, बहुटा व बरहैया में हुई अग्निकांड में 03 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में रू. 24,000=00 तथा तहसील मिहींपुरवा के ग्राम छावनी, गुलरिहा, जोगनिया, कुड़कुड़ीकुऑ, मिरजवा, कठौतिया, पेटरवा व जयरामपुरवा में हुई अग्नि दुर्घटना में 33 व्यक्तियों पशुशेड सहायता, अहैतुक सहायता एवं गृह अनुदान के रूप में रू. 2,07,000=00 की सहायता प्रदान की गई है। जबकि तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम चकैया, छत्तरपुर व सिसई हैदर में 13 अप्रैल को हुई अग्नि दुर्घटना में 05 व्यक्तियों को गृह अनुदान के रूप में रू. 28,000=00 की सहायता प्रदान की गई है। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज के ग्राम अहाता व रिठौरा 13 अप्रैल को हुई अग्नि दुर्घटना में हुए पशु हानि के फलरूपरूप गृह अनुदान एवं अहैतुक सहायता के रूप में 04 व्यक्तियों को रू. 39,000=00 की सहायता प्रदान की गई है। डीएम ने बताया कि उपरोक्त अग्नि दुर्घटनाओं में जहां एक ओर मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचे वहीं दूसरी ओर सम्बन्धित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य सरकारी अमला भी मौके पर पहुंचा और पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।डीएम मोनिका रानी ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से सभी प्राकृतिक जल स्रोतों, अमृत सरोवरों एवं तालाबों को भरवा दिया जाय ताकि आमजन तथा मवेशियों को संभावित पानी की दिक्कत न हो। इसी प्रकार जल निगम, नगर निकायों तथा पंचायती राज विभाग को यह भी निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थापित इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्पों को क्रियाशील रखा जाय ताकि लोगों को पेयजल की कोई समस्या न हो। डीएम मोनिका रानी ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम को मद्देनज़र रखते हुए इंसानी आबादी के आस-पास रहने वाले पक्षियों के लिए सुविधानुसार घरों की छत पर कुछ दाना पानी भी रख दें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

9 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

9 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

9 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

9 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

9 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

9 hours ago