गंगा जमुनी तहजीब को ताकत देता है रोजा इफ्तार पार्टी: बदरे आलम

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने नवलपुर चौराहे पर किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बदरे आलम के नेतृत्व में क्षेत्र के नवलपुर चौराहे पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दू व मुसलमान भाइयों ने शिरकत कर सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बदरे आलम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गंगा जमुनी तहजीब को ताकत मिलती है। कांग्रेस के जिला सचिव डॉ धर्मेन्द पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला यह आयोजन देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम करता है। आज जरूरत है कि देश से नफरत फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाय। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ याहिया अंजुम ने कहा कि इफ्तार पार्टी न केवल शारीरिक ऊर्जा देता है बल्कि आध्यात्मिक विकास का श्रोत बनता है।सलेमपुर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि आज समाज मे इस तरह के आयोजन की जरूरत है जिससे कि कौमी एकता को मजबूती मिले।आयोजन में जैनुल अख्तर, मंजूर आलम,मनीष यादव,दीनदयाल प्रसाद, एम ए खान,इस्लाम खान, सत्यम पाण्डेय, प्रेमलाल भारती,मनोज सिंह अमेठीया,लालसाहब यादव, सुनील यादव, शमशुल आजम,अशरफ अंसारी, फूल मोहम्मद अंसारी, बाबू खान,हनीफ राईनी, अलीमुल्लाह, शफीक आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago