बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

मतगणना को दृष्टिगत मतगणना स्थल से मार्ग परिवर्तित किया गया है
सुबह 5 बजे से होगा मार्ग परिवर्तन
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
1.शंकरपुर तिराहे से एनसीसी तिराहे तक प्रातः 05.00 बजे से मतगणना की समाप्ति तक निजी वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रहेगा । मतगणना में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों के अतिरिक्त किसी का भी वाहन संचालित नहीं होगा । बाँसडीह रोड की तरफ से शहर में आने वाले समस्त निजी वाहन शंकरपुर तिराहे से डायवर्ट होकर सुखपुरा होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जायेंगे । बलिया शहर से बाँसडीह रोड की तरफ जाने वाले समस्त निजी वाहन टीडी कालेज चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा से हनुमानगंज होते हुए अपने गंतव्य स्थान की तरफ जायेंगे । बलिया शहर में आने वाले समस्त नो एन्ट्री प्वाईंट से मंगलवारको प्रातः 4.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से बन्द रहेगा प्रातः 05.00 बजे से एनसीसी तिराहे से लेकर मण्डी गेट तिखमपुर, टकरसन व शंकरपुर तिराहे तक कोई भी निजी वाहन संचालित नहीं होगा केवल लोकसभा प्रत्याशीगण,मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधि0/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को एनसीसी तिराहे से प्रवेश दिया जायेगा, जो सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन(केन्द्रीय भण्डार गृह) में बने पार्किंग स्थल में पार्क होंगी।
पार्किंग की व्यवस्था:-

  1. बाँसडीह रोड की तरफ से आने वाले प्रत्याशीगण,मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधि0/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को तिखमपुर शर्मा बैटरी के बायें तरफ बने पार्किंग स्थल में पार्क होंगी ।
  2. बलिया शहर की तरफ से आने वाले प्रत्याशीगण,मतगणना कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधि0/कर्मचारीगण तथा मतगणना एजेन्ट के वाहनों को सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन (केन्द्रीय भण्डार गृह) में बने पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे।
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago