बलिया( राष्ट्र की परम्परा) दुबहड़ से कलश यात्रा प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन से चौक, चौक से हनुमान गढ़ी मंदिर, हनुमानगढ़ी मन्दिर से बिचला घाट चौकी होते हुए कदम चौराहा से जनाडी के लिए जाएगी। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था के लिए 04 को समय 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए सभी बड़े वाहनों का शहर में आना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
नरही रसड़ा चितबड़ागांव की तरफ से शहर में आने वाले बड़े वाहन फेफना से डायवर्ट होकर गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह होते हुए बैरिया की तरफ जाएंगे। फेफना सागरपाली की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों चित्तू पांडे चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे। बैरिया की तरफ से आने वाले बड़े वाहन शहर या फेफना, नरही या चितबड़ागांव की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से डायवर्ट होकर बांसडीह, सुखपुरा होते हुए फेफना की तरफ जाएंगे। हल्दी दुबहड़ से आने वाले छोटे वाहन यदि शहर में आना चाहते हैं तो नीरूपुर ढाला से बिगही होते हुए बांसडीहरोड होते हुए शहर की तरफ आएंगे। शहर के अंदर जो भी छोटे बड़े वाहन आएंगे, वह चित्तू पांडे से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे।
-शहर के अंदर से जो भी वाहन दुबहड़ की तरफ जाना चाहते हैं, वह चित्तू पांडे से कुंवर सिंह चौराहा बांसडीह होते हुए जाएंगे। चित्तू पांडे से दुबहड तक की रोड पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…