बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) l जिले के थाना नगर कोतवाली के अंतर्गत नाजिरपुरा नई बस्ती मे दिन सोमवार को करीब 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता युवक का शव मिला।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पुत्र देव मणि प्रसाद निवासी थाना मधुबन जिला मऊ के रुप में हुई l बताते चलें पिछले 5 वर्ष से बहराइच डिपो में संविदा परिचालक कर्मी के पद पर तैनात था। जो रोडवेज डिपो के पास मोहल्ला नाजिरपुरा नई बस्ती निकट पीरु होटल के सामने गली में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता ने बताया कि रिसिया में किसी लड़की के प्रकरण के सम्बन्ध में सोमवार को उसको सरेंडर करना थाl उसी विषय पर हम लोग लड़के को फोन कर रहे थे पर उसका फोन नही लग रहा था। काफी समय तक मिलाया गया पर फोन नही लगा l
माता-पिता बहराइच डिपो पर पहुंच कर उसके निवास का पता किया तो बताया गया कि मोहल्ला नाजिरपुरा नई बस्ती निकट पीरु होटल के सामने गली में किराए के मकान में रहता है। पिता ने बताया कि पता लगा कर जब हम लोग उसके निवास पर पहुंचे तो मेरा लड़का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की मौजूदगी में भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी हत्या है या आत्महत्या जांच का विषय है ।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…