कपरवार/बरहज (राष्ट्र की परम्परा) बरहज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर से परिवहन सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है। कपरवार चौराहे से देवरिया होते हुए गोरखपुर तक रोडवेज की बस सेवा को पुनः संचालित कर दिया गया है। यह सेवा बरहज विधायक दीपक मिश्रा के प्रस्ताव और सतत प्रयास से संभव हो सकी है।
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्य पूर्व सैनिक एवं कपरवार के पूर्व प्रधान विंध्यवासिनी मिश्र उर्फ फौजी बाबा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामजी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
परिवहन निगम की यह बस प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे कपरवार चौराहे से चलकर देवरिया होते हुए गोरखपुर 9:30 बजे तक पहुंचेगी। वहीं, शाम 7:00 बजे गोरखपुर से लौटकर पुनः कपरवार चौराहे पर अंतिम हाल्टेज होगा।
गौरतलब है कि यह बस सेवा पूर्व में खराब सड़कों के कारण बाधित हो गई थी। अब मार्ग की स्थिति में सुधार होने के बाद पुनः बस का संचालन शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय जनता में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर देवरिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी.एन. सिंह, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेशपति त्रिपाठी, कार्यालय सहायक धर्मेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ भाजपा नेता रामजी सिंह, जितेंद्र तिवारी, अश्वनी दीक्षित, शत्रुघ्न सिंह विशेन, निशिकांत दीक्षित, गोविंद मिश्रा, टनटन मिश्रा, मोहन पाठक, प्रहलाद गुप्ता, सुभाष पाठक, विश्राम मणि, प्रकाश तिवारी, पदमदेव तिवारी, अमरेंद्र तिवारी और महेंद्र मणि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय जनता ने इस सुविधा के लिए विधायक दीपक मिश्रा के प्रति आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में इसी तरह जनहित से जुड़ी योजनाएं आगे भी लागू होती रहेंगी।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…