Categories: Uncategorized

बरहज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सांसद दिनेश लाल यादव का रोड शो स्थगित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निकाय चुनाव में भाजपा के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरेंद्र गुप्ता के लिए जनता से वोट मांगने हेतु आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ का रोड शो होना तय था, किंतु रोड शो स्थगित होने से कार्यकर्ताओं सहित उनके चाहने मे असन्तोष व्याप्त हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले से बरहज नगर में लोगो के बीच चर्चा का विषय बना रहा कि, मंगलवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अमरेंद्र गुप्ता के समर्थन में जनता से वोट मांगने के लिए भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का रोड शो होना तय था,और उनके स्वागत के लिए जगह जगह भाजपा समर्थक हाथों में माला लिए स्वागत हेतु इस धूप में घण्टो इंतजार करते रहे ,जबकि आमजनमानस भी जहाँ तहा एक झलक पाने के लिए खड़ी रही ,किंतु अचानक उनके न आने की खबर से कायकर्ताओं व उनके चाहने वालो में घोर निराशा व्याप्त हो गयी। निराश मन से नगरपालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अमरेन्द्र गुप्ता के साथ सैकड़ो कार्यकता सड़को पर हैंडबिल बिखेरते हुए,और नारा लगाते हुए तहसील के पास से लवरछी बाईपास होते हुए अपने कार्यालय पहुँचे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

60 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

1 hour ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

1 hour ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

11 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

12 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

12 hours ago