ब्लैक स्पॉट पर कराया अध्ययन
शाहजहांपुर।( राष्ट्र की परम्परा) सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘माय भारत’ के सड़क सुरक्षा मित्रों के लिए अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) और ट्रैफिक पुलिस विभाग के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम में सीओ यातायात संजय कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, संभागीय निरीक्षक विकास यादव, माल एवं कर अधिकारी आरपी गौतम तथा टीएसआई विनय पांडेय ने युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार और दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने युवाओं को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणाम और सड़क संकेतों की जानकारी देते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे में वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी। इस दौरान सड़क सुरक्षा मित्रों को प्राथमिक चिकित्सा किट, जैकेट, हेलमेट, टॉर्च और ट्रैफिक बटन सहित अन्य आवश्यक उपकरण तथा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इसके बाद स्वयंसेवकों को दुर्घटना स्थल अध्ययन के तहत नगरिया मोड़ सहित आसपास के ब्लैक स्पॉट का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव, शगुन सक्सेना, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, वैष्णवी सक्सेना, रुद्र प्रताप, देवेश कुमार, सूरज शर्मा, नीतीश यादव, मोहम्मद अमन, हिमांशु सक्सेना, अनूप कुमार, रामबहोरे और साहिल खान सहित माय भारत के स्वयंसेवक तथा एआरटीओ कार्यालय व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…
भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…
महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…