उदित नारायण इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम, 445 विद्यार्थियों ने लिया नियमों के पालन का संकल्प

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के अंतर्गत गुरुवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज, पड़रौना में सड़क सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी, स्काउट-गाइड, आपदा मित्र एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षक साबित होता है। साथ ही नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने तथा कोहरे के समय फॉग लाइट के प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजीव यादव ने राहवीर योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर यानी दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह योजना आमजन को मानवता के लिए आगे आने को प्रेरित करती है।एआरटीओ कुशीनगर मो. अजीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानून नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का माध्यम है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और समाज में भी जागरूकता फैलाएं।इस कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी रवि यादव, स्काउट-गाइड प्रभारी नीरज बांका सहित शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के तहत कुल 445 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लिया।

rkpshomnath

Recent Posts

इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…

6 hours ago

जेल में मां और बच्चों की जिंदगी बदलने की पहल, 10 बिंदुओं पर सुधार का एजेंडा

सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…

7 hours ago

हिमालय की गोद में साहित्य और संस्कृति का वैश्विक संगम

Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…

8 hours ago

छलनी से स्मार्टफोन तक: बदल गया करवा चौथ का अंदाज

व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…

8 hours ago

करवा चौथ : प्रेम, समर्पण और विश्वास का पावन पर्व

चाँदनी रात, सोलह श्रृंगार और चाँद के दीदार में झलकता दांपत्य प्रेम कविता : संजय…

8 hours ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

9 hours ago