कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में ई-रिक्शा के संचालन हेतु कसया व पड़रौना में रूट मैप और कलर कोडिंग बनाने, दुर्घटनाओं का आईरैड ऐप पर संकलन, एनएच पर अवैध कट बंद करने व आवश्यकतानुसार फुट ओवरब्रिज बनाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने अनफिट वाहनों को प्राथमिकता से सीज करने, स्कूल प्रबंधकों को परिवहन समिति गठन करने, स्कूल वाहनों का फिटनेस अनिवार्य कराने और चालकों का चरित्र सत्यापन कराने के आदेश दिए। वहीं, पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट-नो फ्यूल” नियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीएम वैभव मिश्रा, एआरटीओ, पीडब्ल्यूडी, डीएसओ, बीएसए सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…