आज़मगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l गांधी स्मारक त्रिवेणी पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 2 फरवरी 2023 को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय ने की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम मार्टिनगंज विशाल कुमार , विशिष्ट अतिथि सीओ लालगंज मनोज कुमार सिंह रघुवंशी , थाना प्रभारी बरदह संजय सिंह उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।
डॉ अजय श्रीवास्तव कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना , प्राध्यापक डॉ अमरेश पाठक , डॉ बलवंत सिंह , डॉ कृष्णा सिंह आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम में आगंतुक विशिष्ट अतिथि सीओ लालगंज ने सर्वप्रथम सभी स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक नियमों से अवगत कराया । थाना प्रभारी संजय सिंह ने दुपहिया वाहन चलाते समय की जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की । तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को एसडीएम मार्टिनगंज , सीओ लालगंज , प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली परिसर से निकल कर मार्टिनगंज लिंक रोड से होते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े श्लोगन का नारा लगाते हुए, बरदह चौराहे पर जागरूकता का कार्यक्रम चलाया । इस दौरान बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे लोगों को स्वयंसेवकों ने गुलाब देकर उन्हें जागरूक किया । कार्यक्रम में स्वयंसेवक अंतरिक्ष राय, सचिन , अभिषेक , आकांक्षा , तनवी आदि सहभागी रहे । रैली वापस महाविद्यालय पहुंची । कार्यक्रम का औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ महाविद्यालय में हुआ।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…