आजादी से आज तक नहीं बन पाया रोड

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष व वर्धमान प्रधान महेश्वर मिश्र उर्फ बबलू द्वारा उपजिलाधिकारी सलेमपुर को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है । पूरा प्रकरण यह है कि ग्राम पंचायत-बिन्दवलिया मिश्र का राजस्व ग्राम-नोनिया छापर में स्थित चकमार्ग सं0 141 इस पर गांव के दबंग प्रवृत्ति के लोगो द्वारा आजादी से लेकर आज तक इस चकमार्ग पर कब्जा किया गया है जब कि यह चकमार्ग मलिन बस्ती मे जाने वाला एक मात्र रास्ता है जहां सैकड़ो की संख्या मे वर्तमान मे लोग निवास करते हैं चकमार्ग न होने के कारण आज भी गुलामी का जीवन जीने को मजबूर है। लगातार इस चकमार्ग को बनवाने का प्रयास ग्राम प्रधान द्वारा किया गया लेकिन चकमार्ग के दोनो तरफ के चकदारो द्वारा मारपीट कर भगा दिया जाता है। विदित हो कि चकमार्ग के दक्षिण तरफ इन्द्रदेव यादव आदि कि जब उत्तर तरफ अशोक यादव, नन्दलाल यादव आदि की चक स्थित है निरन्तर ग्राम प्रधान द्वारा उन दोनो चकदारो से चकमार्ग बनवाने के लिए बात की गयी अब तक 20 बार से अधिक पैमाईश कराया जा चुका है। लेकिन उक्त लोग चकमार्ग बनाने के लिए तैयार नही हो रहे और मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। जनहित मे उक्त चकरोड का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। उक्त चकरोड को निर्माण हेतु राजस्व टीम गठित कर पर्याप्त पुलिस बल की मौजदूगी मे बनवाने की मांग की गई इस प्रकरण पर उपजिलाधिकारी द्वारा जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया ।

Karan Pandey

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

1 hour ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

1 hour ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

2 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

2 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

2 hours ago