जवान को पशु तस्करों ने पिकअप से रौंदा था इलाज के दौरान हुई थी मृत्यु
चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत उकनी वीरमराय गांव के शहीद हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह के घर शुक्रवार को पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर. परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं उनके नाम गांव में आने वाली सड़क, उपवन और स्मृति द्वार बनाने का वादा किया।
उकनीबीरम राय गांव शहीद पुलिस के परिजनों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
उकनी विरमराय गांव निवासी दीनानाथ सिंह के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह और दुर्गेश कुमार सिंह और चार पुत्री है, राजीव रंजन एयरफोर्स में तैनात है वही दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। बीते शनिवार को पशु तस्करों ने जौनपुर के चंदवक थाना के समीप पीकअप वाहन से रौंदते हुए फरार हो गये। इलाज के दौरान पुलिस कर्मी की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस महकमा और परिजनों में हड़कंप मच गया।
मंत्री अनिल राजभर के पहुंचते ही पिता फफक फफक कर रोने लगे। मंत्री ने परिवार और पिता को आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। शहीद पुलिस जवान दुर्गेश सिंह की स्मृति में गांव में आने वाली मुख्य सड़क,स्मृति उपवन और स्मृति द्वार बनाये जाने और इस दु:ख की घड़ी में हर पल साथ खड़ा रहने का भरोशा दिया।
इस मौके पर कमलेश यादव, अभय प्रजापति, अशोक प्रजापति, प्रकाश राजभर, अतुल सिंह, राजेश राजभर, रवि श्रीवास्तव, निठोहर सत्यार्थी, अरूण रत्नाकर, प्यारेलाल यादव, राजीव रंजन सिंह, अमित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…