खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार लाख दावे करती रहे की नवंबर 2022 तक सभी गड्ढे सड़कों पर भर दिए जाएंगे। और सभी सड़कें गड्ढे मुक्त हो जाएंगी, लेकिन इन सब के बावजूद भी सरकार के दावों का पोल खोल रही चकियावां ढाले से नहर को जोड़ती लोक निर्माण विभाग की सड़क जो विगत सात सालों तक उस पर आने जाने वाली तमाम हजारों यात्री मुसीबतों का सामना करते आये हैं। राष्ट्र की परम्परा अखबार के माध्यम से इस सड़क की दुर्दशा के बारे में प्रशासन स्तर पर अवगत कराने के बाद इस सड़क का मरम्मत कार्य और पुनः निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 32 लाख रुपए शासन द्वारा इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए खर्च किए जाएंगे।और यात्रियों को कुछ महीने में ही चमचमाती सड़क मिल जाएगी। और आवागमन के लिए शासन द्वारा इस सड़क के माध्यम से यात्रियों की यातायात में सुगमता मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सिंह के निरंतर प्रयास द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य इनकी देखरेख एवं दिशा निर्देशन में पूर्ण होगा।जब उधर की जनता से यह प्रश्न पूछा गया की अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तो आप क्या कहेंगे तो लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य विगत 7 – 8 सालों से वैसे का वैसे ही पड़ा हुआ था सड़क पर आना जाना बहुत मुश्किल होता था अक्सर यह सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दे देती थी जिससे अक्सर यात्री घायल हो जाते थे परंतु अब इस सड़क पर आने जाने वाले लोगों के लिए अब यात्रा इस सड़क के बन जाने से सुगम हो जाएगी। और सभी यात्री इस सड़क पर फ फर्राटे से यात्रा कर सकेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

2 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

19 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago