गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क हादसा, पति-पत्नी घायल, तीन वाहन क्षतिग्रस्त


देवरिया कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा के पास हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निभाई सक्रियता

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर स्थित मेहड़ा पुरवा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार चार पहिया कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार गोल्डेन पासवान व उनकी पत्नी, जो कि थाना महुआडीह क्षेत्र के निवासी हैं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद जब कार चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़ी एक अपाचे मोटरसाइकिल से उसकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अपाचे बाइक कार के साथ फंसकर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई, जिससे वाहन को भारी क्षति पहुंची।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दोनों घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं, पुलिस द्वारा घटनास्थल से चार पहिया कार व दोनों दोपहिया वाहनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार चालक हादसे के वक्त नशे में तो नहीं था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

22 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

31 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

3 hours ago