बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा : गुरुग्राम पुलिस के दो जवानों की मौत, दो घायल

हमीरपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गुरुग्राम पुलिस के एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धनौरी गांव के पास तब हुआ जब पुलिसकर्मियों की स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) लोहे के पाइपों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना राठ थाना क्षेत्र के घमौरी गांव के पास रात हुई। मृतकों की पहचान सेक्टर-40 गुरुग्राम के अपराध इकाई में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह (45) और कांस्टेबल अमित कुमार (34) के रूप में हुई है। हादसे में घायल सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) इंद्रजीत और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार का इलाज जारी है। एएसआई को कानपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि राजेश हमीरपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस टीम शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में छापेमारी के लिए छत्तीसगढ़ जा रही थी। हादसे के वक्त वाहन हेड कांस्टेबल राजेश चला रहे थे।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (अपराध) मुकेश कुमार भी हमीरपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

10 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

10 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

10 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

10 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

10 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

10 hours ago