पीरूमदारा में सड़क हादसा, संभल के उपजिलाधिकारी व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल

रामनगर /नैनीताल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शनिवार देर रात रामनगर क्षेत्र के पीरूमदारा में हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विकास चंद्रा और उनकी पत्नी डॉ. दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 12 बजे चंद्रा अपनी निजी कार से पत्नी संग सफर कर रहे थे। जैसे ही वाहन पीरूमदारा क्षेत्र में पहुँचा, कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटी। हादसे के समय कार चंद्रा स्वयं चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि हादसे के पीछे डिवाइडर का दोषपूर्ण निर्माण, रिफलेक्टिव संकेतों की कमी और रात में अपर्याप्त रोशनी बड़ी वजह रही। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस हादसे की जांच कराई जाएगी और सड़क सुरक्षा से जुड़ी खामियों को दूर किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क पर रिफलेक्टिव संकेतकों की कमी और अपर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

ICC T20 World Cup 2026: CM योगी ने भारत की 61 रन की जीत पर दी बधाई

ICC T20 World Cup 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…

38 minutes ago

चन्द्रदेव का क्षय और अमृत से पुनर्जागरण: शास्त्रीय विवेचन

शास्त्रोक्त चन्द्रदेव कथा – एपिसोड 13 | चन्द्रदेव का तप, क्षय-रोग और अमृत स्नान की…

44 minutes ago

तंबाकू मुक्त भारत: कानून, नीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति की परीक्षा

भारत में तंबाकू पूर्ण निषेध की तात्कालिक आवश्यकता: जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और नैतिकता पर निर्णायक विधायी…

45 minutes ago

16 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन

🕯️ 16 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय और वैश्विक इतिहास के प्रमुख व्यक्तित्व16 फ़रवरी को…

46 minutes ago

रसड़ा युवक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…

1 hour ago

आज जन्मे दिग्गज: कला से क्रिकेट तक 16 फ़रवरी का सफ़र

16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…

2 hours ago