विधिक जागरूकता शिविर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया

नशा से शारीर का नाश तो होता ही है परिवार एवं समाज का भी नाश होता है: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पौराणिक जंगली नाथ मंदिर परिसर निकट मटेरा चौराहा स्थित जूनियर हाईस्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा पर्यावरण-विद किसान प्रतिनिधि व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे इस अवसर पर विद्यालय व मंदिर परिसर में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित जन-जागरूकता शिविर को सम्बोधित करते हुएं सेवा प्राधिकरण सचिव विराट शिरोमणि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा की सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद के सुदूर ग्रामीणांचल में जागरूकता अभियान आयोजित कर आम-जन के बीच विधिक प्राविधानों एवं नशा से होने वाले कुप्रभावों के बारे में लोगों को सचेत किया जा रहा है ताकि लोग अवैध नशा उपभोग , उत्पादन व क्रय विक्रय से दूर रहे और स्वस्थ रहकर परिवार समाज एवं देश के नवनिर्माण में प्रभावी भूमिका अदा करें। प्राधिकरण सचिव ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देकर आम लोगों का आवाहन किया कि वे सेवा प्राधिकरण से जुड़कर अपनी समस्याओं का निशुल्क समाधान करवाएं।विधिवेत्ता व कानूनविद अनिल त्रिपाठी ने नशा को समाज का नासूर बताते हुए नशा प्रभावित लोगों को शरीरिक तथा सामाजिक होने वाले विकारों के बारे में बताते हुए आम जन से नशा से दूर रहने का आवाहन किया। आयोजक रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , संगठन एवं समाज के सहयोग से जनपद के गांव-गांव में जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में सचेत किया जा रहा है साथ ही लोगों को नशा से दूर रहने का आवाहन किया जा रहा है।आयोजित विधिक जागरूकता शिविर को लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल ऋषभ पाठक , बाल संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्य , रूल ऑफ लॉ सोसायटी नानपारा तहसील संयोजक ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव , प्रधान संगठन उपाध्यक्ष तकम्म्स खां , शिवपुर मंडल अध्यक्ष कमला वर्मा आदि ने भी सम्बोधित कर लोगों को नशा से दूर रहने का आवाहन किया।आयोजित चौपाल का संचालन प्रधान संत राम वर्मा एडवोकेट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधान विनोद वर्मा ने किया। आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से महंत शिवालय बाग वीरेंद्र गिरी महाराज , धर्माचार्य अनिल शास्त्री , प्राचार्य शिव पूजन सिंह , सरदार नरेंद्र सिंह , प्रधान श्रवण कुमार पटेल , किसान परिषद संयोजक केशव पाण्डेय , किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह , समाजसेवी सरफ़राज़ सिद्दीकी , समाजसेवी अयूब अंसारी , पर्यावरण विद राजा बाबू गौस्वामी , धीरेंद्र शर्मा , सरदार जसप्रीत सिंह ,समाजसेवी मनीष कुमार सिंह समेत सैकडों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर रूल ऑफ लॉ सोसायटी की ओर से तहसीलदार नानपारा अजय यादव व नायब तहसीलदार शिवपुर के नेतृत्व में नशा उन्मूलन अभियान में प्रभावी सहभाग के लिए सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

उपजाऊ जमीन पर सड़क बनाने का आरोप, डीएम के आदेश पर जांच शुरू

मेंहदावल के लहरौली ठाकुराई गांव में सड़क निर्माण पर विवाद, किसान ने पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार…

2 minutes ago

हल्दी में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में 200 गांवों के लोग बेहाल

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर…

16 minutes ago

भारतीय दृष्टि से लिखा जाए इतिहास, औपनिवेशिक सोच से बाहर निकलने का समय: डॉ. बालमुकुंद पांडे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय इतिहास को विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों और औपनिवेशिक इतिहासकारों के…

22 minutes ago

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

18 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

20 hours ago