Categories: Uncategorized

पहली किस्त जारी दूसरी में नही दिया कमीशन तो हो गयी रीता अपात्र

अधिकारियों कर्मचारियों के मनमानी से रीता के चार बच्चे खुली आसमान के नीचे रहने पर विवश पारदर्शिता का उड़ रहा मख़ौल

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। भगवतीगंज विशुनीपुर में बैठक लेने गये जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने रीता के आवास को देखा तो उन्होंने काम बन्द था कारण पूछा तो भाजपा बूथ अध्यक्ष छिटाईलाल ने बताया कि दूसरी किस्त के लिए दस प्रतिशत रिश्वत मांगी जा रही है।जब मामला सज्ञान में आया तो इसकीकी शिकायत जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से किया गया।इसी दौरान जानकारी में मिली कि तत्कालीन पीओ डूडा विजया तिवारी सरर्वेयर के माध्यम से खुले रूप से दस प्रतिशत की वसूली कराती है माध्यम उन्होंने अपने साथ रह रही महिला के खाते को बनाती है,तरीका यह अपनाती है की पारदर्शिता बनी रहे पर उस समय पारदर्शिता धरि रह गई जब इनके द्वारा लाभर्थियों को बताया गया कि जब पैसा भेज दे तो उसकी स्क्रीन शॉट मेरे वाट्सएप पर भेजे। पीओ डूडा विजया तिवारी के मोबाइल पर मंगाई गई स्क्रीन शॉट वायरल हो गया। यही नही अपनी हस्ताक्षर को बनाने की शिक्षा देते व प्रेक्टिकल कराते अपना हस्ताक्षर सिखाने का वीडियो भी वायरल हुआ।अपना हस्ताक्षर सिखाने की जरूरत इस लिए जरूरी हो गया कि मैडम के लखनऊ प्रवास में खलल न पड़े। जरूरत हो तो पत्रावली के ऊपर कर्मचारी द्वारा हस्ताक्षर बनवाकर प्रस्तुत किया जा सके। वायरल पर शिकायत होने पर अधिकारियों ने खामियां जाना यह सारी शिकायतें रीता के आवास में कमीशन के माँग के बाद आरंभ हुआ था इसलिए पीओ डूडा विजया तिवारी ने अपने को फंसते हुए देखकर अपने बचाव में 10 सर्वेयर पर मुकदमा दर्ज करा दिया और अधिकारियों कर्मचारियों से मिलकर रीता तथा लोगों का जिनको प्रथम किस्त मिल चुकी थी को भी अपात्र घोषित करा दिया।
सवाल उठता है कि जिन जिन लोगों को प्रथम किस्त मिली कई प्रकार के जांच के बाद पात्र पाया गया और प्रथम किस्स दिया गया अचानक लोगों को अपात्र घोषित कर दिया गया‌। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने वर्तमान पीओ डूडा से जानकारी मांगी है जिन लोगों को एक किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त निर्गत करते समय अपात्र घोषित किया गया तो जिन कर्मचारी,अधिकारी द्वारा पात्र घोषित किया गया था उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। इसे उजागर किया जाए नही तो हमारी सरकार के पारदर्शी नीतियाँ सवाल के घेरे में खड़ी हो जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

27 seconds ago

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

44 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

45 minutes ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

48 minutes ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

2 hours ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

2 hours ago