आरा /बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आरा शहर के लिए गौरव का क्षण है, जब स्थानीय निवासी रिंकू देवी को देश के सर्वोच्च पद से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिंकू देवी को आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में विशेष डिनर और सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
रिंकू देवी को यह सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बेहतरीन आवास निर्माण कार्य के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने इस योजना के तहत जिस तरह से सरकारी मदद का उपयोग कर एक सुंदर, टिकाऊ और सुव्यवस्थित आवास का निर्माण किया, वह पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उनके कार्यों को नीति आयोग और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा भी सराहा गया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर रिंकू देवी 15 अगस्त की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ डिनर करेंगी, जिसमें देशभर से चुने गए अन्य उत्कृष्ट नागरिक भी शामिल होंगे। डिनर से पहले राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
रिंकू देवी का यह चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह बिहार और खासकर भोजपुर जिले के लिए भी गर्व का विषय है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के ज़रिए आम नागरिक भी राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।
स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी इस खबर से उत्साहित हैं। नगर निगम के आयुक्त ने कहा, “यह आरा शहर के लिए गर्व की बात है। रिंकू देवी की मेहनत और जागरूकता ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिलाया है।”
रिंकू देवी के परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि यह पल उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और वह इसे आरा और बिहार के नाम करना चाहती हैं।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…