रिक्शा चालक युवक की ईट से कूच कूच कर निर्मम हत्या, हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले में हरनी चौराहे पर मामूली विवाद के बाद हमलावर युवक ने एक ई रिक्शा चालक का दिन दहाड़े ईट पत्थर से हमलाकर सिर कूंच कर हत्या कर दी गई,हमलावर की वारदात से पीड़ित चीखता रहा लेकिन सांसे थमने पर उसकी चीखें थम गई और लोग तमाशाई बने वीडियो बनाते रहे,हत्या की वारदात की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
कैसरगंज थाने के दिकौली कलां निवासी बैटरी रिक्शा चालक उर्म लगभग 28 वर्षीय प्रवेश राव पुत्र रामसेवक हरनी चौराहा पर सवारी का इन्तजार कर रहा था इसी बीच दिकौली कला के ही रहने वाले गंगा धर शुक्ला उर्फ़ दीपक पुत्र ननकऊ से अचानक विवाद हो शुरू हो गया जिसमें दोनों के आपस में बढ़ते विवाद के बीच गंगा धर ने प्रवेश के चेहरे पर ताबड़तोड़ ईंट व पत्थर से लगातार प्रहार करना शुरू कर दिया,युवक तब तक तक ईट से वार करता रहा जब तक प्रवेश की मौत नहीं हो गई जहां इस घटना पर दिनदहाड़े बीच चौराहे पर युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सूचना पर आनन फानन पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि ईंट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया है और हत्या में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही, विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं पता नहीं चला है।

rkpshomnath

Recent Posts

आपकी पहचान पर जारी फर्जी SIM से हो सकता है साइबर फ्रॉड, संचार साथी पर ऐसे करें शिकायत

आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक अनजान नंबर आपको मुसीबत में डाल…

18 minutes ago

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

43 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

52 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago