जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय की तैयारियों की समीक्षा सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद में किसानों से धान खरीद से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जनपद में आगामी 01 नवम्बर 2023 से धान की खरीद प्रारम्भ की जायेगी। धान क्रय हेतु जनपद में कुल 82 केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमे से खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 36 एवं पी.सी.यू. के 15 एवं भा0खा0नि0 के 01 क्रय केन्द्र अनुमोदित किया गया है। इस वर्ष हेतु धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु0-2183.00 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
बैठक में धान खरीद किये जाने हेतु की गयी तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों सहित समस्त एजेंसियों को जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि केन्द्रों पर धान खरीद से सम्बन्धित समस्त सुविधाएं/व्यवस्थाएं पूर्ण कराते हुए क्रय केन्द्र प्रभारियों (सुबह 09 बजे से सायं 05 बजे तक) की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक धान क्रय केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से बाटमाप विभाग से सत्यापित कांटे, नमी मापक यंत्र, कांटा, छलना तथा डोरियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये। धान खरीद से पहले सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को ठीक कर लिया जाये। किसानों का पंजीकरण एवं सत्यापन करा लिया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी क्रय केन्द्रों पर आवश्यक रजिस्टर बना लिया जाये। इसमें रिजेक्शन रजिस्टर को भी मेंटेन किया जाये और किसी भी किसान का धान खरीद न किये जाने की स्थिति में रिजेक्शन रजिस्टर पर कारण का भी उल्लेख किया जाये। क्रय केन्द्रों पर तैनात कार्मिकों की आई.डी. बनाते हुये उसकी उपस्थिति सुनिश्ति की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि खरीद प्रारम्भ होने से पहले प्रत्येक दशा में कण्ट्रोल रूम की स्थापना कर ड्यूटी शेड्यूल बना लिया जाये। क्रय केन्द्रों पर धान खरीद के उपरान्त भण्डारण की व्यवस्था एवं क्षमता की भी जांच कर ली जाये। धान खरीद के उपरान्त भुगतान से सम्बन्धित किसानों का डाटा फीडिंग समय से करा दिया जाये, जिससे भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न हो।
बैठक में उपस्थित राइसमिलर्स द्वारा उठाये गये कुछ प्रक्रियागत समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया और आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या का अविलम्ब समाधान कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि धान की खरीद सीधे किसानों से ही की जा रही है अथवा नहीं। इसमें विचौलियों अथवा व्यापारियों से धान की खरीद करते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने धान की खरीद प्रारम्भ होने से पहले एक आवश्यक बैठक कर तैयारियों की पुनः समीक्षा कर लेने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रुपेश सिंह, एआर कोआपरेटिव हरि प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित, पी.सी.एफ., मण्डी परिषद, एफ.सी.आई के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

9 hours ago

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

10 hours ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

10 hours ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

11 hours ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

11 hours ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

11 hours ago