वाराणसी रेल मंडल में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यो की समीक्षा

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से रूप नारायण सुनकर का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी मंडल के कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग पर, निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज एवं अंडर-पास का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया । इसके उपरांत उन्होंने वाराणसी मंडल पर चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यो की प्रगति एवं कार्य योजनाओं पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, साथ ही वाराणसी मंडल पर चल रहे विद्युतकृत लाइनों के साथ दोहरीकरण एवं स्टेशन के विकास कार्यो एवं क्रियान्वयन योजनाओं का संज्ञान, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से लिया ।
सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे बोर्ड रूप नारायण सुनकर रविवार को अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी जं. स्टेशन पर उतरे थेI अपने रविवार के इस निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) ने मुख्यालय से आए निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों तथा निर्माण संबंधित विभिन्न यूनिटों के अधिकारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर बैठक की।
सदस्य (इंफ्रा) ने यात्री सुविधाओं में विस्तार, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का नियमित संचालन एवं संरक्षा संबंधी समस्त निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए परिचालन को सुनिश्चित करने पर बल दिया । इसके पूर्व उन्होंने वाराणसी जं. एवं काशी स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्टेशनों की महत्ता का उल्लेख करते हुए, इन स्टेशनों से होकर आवागमन करने वाले यात्रियों हेतु आदर्श वातावरण निर्मित करते हुए प्रत्येक रेलकर्मी को रेलवे की अच्छी छवि प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण कार्यक्रम में स्टेशन के निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों सहित अन्य रेलकर्मी भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

3 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

3 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

3 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

6 hours ago