एडीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की समीक्षा सम्पन्न

अधिकारीगण संदर्भों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित: एडीएम

अपेक्षित कार्यवाही करते हुये लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय: एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन/आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भों के निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिकायती संदर्भो में निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसा देखने में आया है कि जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र/शिकायत ऑनलाइन न होने के कारण शिकायतकर्ताओं को निस्तारण आख्या की जानकारी नही हो पाती। इसलिए निस्तारण आख्या की एक प्रति शिकायतकर्ता को भी दिया जाए। कोई भी प्रकरण यदि किसी विभाग से सम्बंधित नही तो उसे तत्काल सम्बंधित विभाग को फारवर्ड कर दिया जाए। असंतुष्ट फीड बैक पर आवश्यकतानुसार पुनः आवश्यक कार्यवाही/जांच करते हुए कार्यो का सत्यापन कर लिया जाए। सफाई व्यवस्था से सम्बंधित शिकायती प्रकरणों में कार्यवाही से पहले का एवं साफ-सफाई कराने के बाद दोनो का फोटो सहित आख्या अपलोड की जाए। अपर जिलाधिकारी ने आइजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों के डिफाल्टर होने के दिन से पहले ही आख्या अपलोड किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भाे का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, आबकारी, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को गतिशीलता लाते हुये समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला बाटमाप अधिकारी बी.पी. वर्मा, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

1 minute ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

50 minutes ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

58 minutes ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

2 hours ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

2 hours ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

2 hours ago