डीएम की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग, जल जीवन मिशन सम्बंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में देर सांय जनपद में पर्यटन के कार्याे एवं पर्यटन की सम्भावनाओ से युक्त स्थलों के प्रस्तावों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
पर्यटन अधिकारी विकास नारायण द्वारा अवगत कराया कि जनपद में पर्यटन विभाग की कार्य योजना 2023-24 अंतर्गत कुल 7 योजनाओ को शासन द्वारा अनुमोदित किया गया है। जिसमे से 3 कार्याे यथा सन्त कबीर स्थल मगहर, हरिहरपुर स्थित टिकोइकोल एव मेहदावल स्थित बैजनाथ धाम के पर्यटन विकास के प्राक्कलन तैयार किये जा रहे है।
ज़िलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनाओ के लिए ज़िम्मेदार वास्तुविद को बुलाकर तत्काल प्राक्कलन पूर्ण कराकर पर्यटन निदेशालय प्रेषित किये जायें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शासन द्वारा स्वीकृत मेहदावल स्थित परसा माफी के कार्याे को तत्काल आरम्भ कराकर प्रत्येक 15 दिन में अद्यतन प्रगति से अवगत कराया जाए तथा बखिरा झील के ईको पर्यटन अंतर्गत विकास हेतु 15 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर यथाशीघ्र ईको टूरिज्म का प्रस्ताव शासन को तैयार कर प्रेषित किया जाए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन से संबंधित विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में फर्म मेघा एवं विश्वराज को मैनपॉवर बढ़ाने के इंस्ट्रक्शन दिए गए तथा कार्यदाई फर्म द्वारा है बताया गया की कुल सात नग परियोजनाएं सिरोंपर जलाशय सहित नवंबर माह के अंत तक पूर्ण कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तर से सात अधिकारियों की टीम बनाकर नवंबर माह में पूर्ण होने वाली योजनाओं की समीक्षा के संबंध में निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा फर्म मेघा इंजीनियरिंग से प्रीकास्ट सिरोपारी जलाशय के संबंध में शीघ्र प्लांट से उत्पादन हेतु निर्देशित किया तथा प्रशासन स्तर से किसी भी तरह की समस्या होने पर वह बैठक में स्पष्ट रूप से उठाया जाए तथा दी गई प्लानिंग के हिसाब से मैनपॉवर एवं अन्य सामग्रियों की समुचित मात्रा उपलब्ध हो।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय कुमार नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago