निर्माणाधीन परियोजनाओ की समीक्षा बैठक संपन्न

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जनपद में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण में पेड़ों / विद्युत समस्या से सम्बन्धित समीक्षा बैठक कार्यकक्ष में आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक में पाया गया कि जनपद देवरिया जनपद देवरिया के थाना कोतवाली के अन्तर्गत वरियारपुर में नवीन पुलिस थाना बरियारपुर के आवासीय भवनों का निर्माण कार्य (टाइप-ए के 03 नग टाइप-बी के 23 नग आवास) के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था यू०पी०पी०सी०एल० द्वारा पेड़ों के कटान सम्बन्धी नीलामी का कार्य पूरा नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा जान-बूझकर विलम्ब किया जा रहा है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 27 सितंबर तक पेड़ों के नीलामी का कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराने हेतु निर्देश दिया गया।
देवरिया सदर (खोराराम) में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यू०पी०पी०सी०एल०द्वारा 13 सितंबर को विद्युत तार हटाने हेतु वांछित धनराशि विद्युत विभाग को जमा कर दी गयी है। विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्यवाही पूर्ण नहीं किये जाने पर सख्त निर्देश दिये गये कि तीन में तार को हटवाकर अवगत करायें।
जनपद देवरिया के भाटपाररानी में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्य- कार्यदायी संस्था यू०पी०पी०सी०एल०द्वारा 23 सितंबर को विद्युत तार हटाने हेतु वांछित धनराशि विद्युत विभाग को जमा कर दी गयी है। अधि0अभि0 विद्युत को 30 सितंबर तक विद्युत तार हटाने के निर्देश दिये गये।
नगर पालिका परिषद देवरिया के जल निकासी हेतु स्वीकृत आर०सी०सी०स्टार्म ड्रेन परियोजना- नाली निर्माण में बाधा बने पेड़ों का कटान प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा कराने का आश्वासन दिया गया।
प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना- 3, बैच-2 मार्ग का नाम-लार रोड रेलवे स्टेशन ढाला से बरडीहा परशुराम – (यू०पी० 20115 ) – मोहित कुमार, स०अ०, पी०एम०जी०एस०वाई० एवं अधि0अभि0 विद्युत सलेमपुर को संयुक्त रूप से जाँच कर विद्युत संबंधी समस्याओं को तत्काल निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
जनपद में धमउर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण में ट्रांसफार्मर लगाने हेतु जमा धनराशि के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं की गयी है। अधि0अभि0विद्युत गौरीबाजार को तीन दिन में ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये ।

Editor CP pandey

Recent Posts

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

22 minutes ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

35 minutes ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

40 minutes ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

1 hour ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

1 hour ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

2 hours ago