विद्युत आपूर्ति, वितरण व जर्जर पोल की समीक्षा बैठक संपन्न

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, वितरण,जर्जर पोल व तार की स्थिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत अधिक्षण अभियन्ता, एक्शीयन, एसडीओ व अन्य विद्युत कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा किए जा रहे विद्युत कार्यो की जानकारी मांगी जिसमें अधिक्षण अभियन्ता ने बताया कि 132 केवी के पुरानी व जर्जर तारो तथा पोलो को बदलने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य परतावल, भिटौली, चौमुखा, महराजगंज व घुघली, फरेन्दा से ब‌जमनगंज , लक्ष्मीपुर से नौतनवा तथा मिठौरा से निचलौल व सिसवा में कार्य किए जायेंगे। शहरी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए हाई क्वालिटी टांसफार्मर की व्यवस्था हेतु कार्य हो रहा है। विद्युत चोरी को रोकने के लिए केबिल तारो की जाल बिछाया जा रहा है। 564 टांसफार्मर में लगभग 200 टांसफार्मर को हाई बोल्टेज की छमता में परिवर्तित किया जा रहा है तथा 106 हाई पावर की क्षमता वाले नये टांसफार्मर में 82 की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जो जल्द ही मिल जाने की संभावना है।
उन्होंने अधिक्षण अभियन्ता सहित सभी एस डी ओ को निर्देश दिया कि विद्युत लास तारो व लो बोल्टेज मिलने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर लो बोल्टेज की समस्या को दूर किया जाए। नव निर्मित विद्युत केन्द्रो के कार्यो को पूरा कराया जाय, जिससे वितरण ब्यवस्थाओं को सुधारा जाए।
बैठक में अधिक्षण अभियन्ता वाई0पी0 सिंह ,अधिशासी अभियंता ,एस डी ओ , सहित तमाम विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

3 minutes ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

14 minutes ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

29 minutes ago

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

13 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

13 hours ago