Categories: Newsbeat

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों की समीक्षा बैठक

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व सकुशल संपन्न कराने हेतु डीआईजी होमगार्ड्स आगरा परिक्षेत्र आगरा संजीव कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन सभागार ( शहीद प्रशांत मेमोरियल सम्मेलन कक्ष) में आगरा मंडल के सभी जिला कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में डीआईजी शुक्ला ने सभी कंपनी कमांडर की विभिन्न शिकायत/सुझाव को सुना, जिसमें बताया गया कि ड्यूटी स्थल पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, स्वच्छ व ठंडा पेय जल तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो। डीआईजी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि, अधिकारियों व जवानों के बीच मतदान व मतगणना के दिन बेहतर संवाद बना रहे, अच्छे व कार्यशील जवानों की ड्यूटी कार्यालय के कामों में न लगाकर फील्ड में लगाई जाए,पुलिस व प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन के साथ एक कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन हो।
बैठक में जिला कमांडेंट होमगार्डआगरा संतोष कुमार सिंह, जिला कमांडेंट मथुरा शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ,मैनपुरी संजय कुमार शर्मा, फिरोजाबाद विनोद कुमार झा,आलोक कुमार, सोमदत्त शर्मा, अरुणकुमार सिंह सहित मंडल के समस्त कंपनी कमांडर मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago