Categories: Uncategorized

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

जनपद में निपुण बच्चों के कम प्रतिशत पर पर कड़ी नाराजगी

यू -डायस पर विवरण दर्ज न करने वाले विद्यालयों की मान्यता को रद्द करने की कार्यवाही करने का निर्देश

 महराजगंज(राष्ट्र की परंपरा)।

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने पेंशन व ग्रेच्युटी संबंधी मामलों के विलंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और उनके समयबद्व निस्तारण हेतु वित्त व लेखाधिकारी को निर्देशित किया तथा उच्च न्यायालय में लंबित वादों में भी समयबद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही बीएसए सुनिश्चित करें। उन्होंने पिछली बैठक के कार्यवृत्ति का समुचित अनुपालन न होने पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन कार्यवृत्ति के अनुपालन तक रोकने का निर्देश दिया।
निपुण भारत की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में निपुण बच्चों के कम प्रतिशत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बीएसए व सभी एबीएसए को निपुण भारत की साप्ताहिक समीक्षा करने और स्थिति में सुधार लाने के संदर्भ में कड़े निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति न्यूनतम है, उनके प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के वेतन को बाधित करने के लिए कहा।
यू-डायस पर विवरण दर्ज न करने वाले विद्यालयों की मान्यता को रद्द करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। प्रेरणा पोर्टल पर 50% से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों में घुघली व लक्ष्मीपुर की स्थिति संतोषजनक न होने पर दोनों ब्लॉकों के एबीएसए को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में कक्षा 02 के सापेक्ष कक्षा 01 में विद्यार्थियों का नामांकन असन्तोष जनक है, उन विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। साथ ही निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों पंजीकरण शून्य है, उनके प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण जारी कर, उचित कार्यवाही करे। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निपुण भारत पर विशेष ध्यान देने और उसके विभिन्न बिंदुओं पर स्थिति में सुधार हेतु निर्देशित किया।
बैठक में बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, वित्त व लेखाधिकारी दुर्गेश कुमार सभी एबीएसए सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

7 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

8 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

15 hours ago