खादी नीति के अन्तर्गत मशीनों का होगा वितरण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया है कि उoप्रo खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का वितरण किया जाना है। जिसमें जनपद देवरिया को 10 पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं पॉपकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों को पॉपकार्न मेंकिग मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना है।
इस योजना में प्रत्येक परिवार से एक ही व्यक्ति को आवेदन जमा करना होगा। पूर्व मे किसी भी सरकारी संस्थान के माध्यम से जिस परिवार में पॉपकार्न मेंकिग मशीन का लाभ मिल चुका है उस परिवार का कोई भी अभ्यर्थी लाभ नही उठा सकता है। यह योजना पूर्णतः आनलाईन है जिसका वेबसाइड upkvib.gov.in है।
विस्तृत जानकारी हेतु उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जिला पंचायत भवन प्रथम तल देवरिया से सम्पर्क कर आवेदन पत्र 25 जुलाई तक जमा कर सकते है। फार्म के साथ फोटो, आधार कार्ड, राशनकार्ड, शैक्षिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

9 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

10 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

10 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

11 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

11 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

16 hours ago