दो अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
थाना दरगाह शरीफ के अंतर्गत ग्राम महाराज गांव निवासी तसव्वर अली पुत्र मल्हू मियां की हत्या टोल प्लाजा के पास सपना राइस मिल के पीछे, 30जनवरी को हत्या कर फेक दी गई थी l थाना दरगाह शरीफ में मु0अ 0स0 37/2024 धारा 302बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया l पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा तत्काल टीमों का गठन कर नगर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा,नगर क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया के निर्देशन में थाना दरगाह शरीफ प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्र, एसओजी सर्विलास टीम द्वारा मुखबिर के सहयोग से ज्ञात हुआ l मृतक तसव्वर अली ब्याज पर कर्ज देता था अभियुक्त निजामुद्दीन ने मृतक से 30000 रुपया प्याज पर लिया था l मृतक द्वारा लगातार तगादा किए जाने पर अभियुक्त ने अपने साले इकरामुद्दीन के साथ मिलकर हत्या कर दी l पैसा देने के बहाने टोल प्लाजा के पास ले राइस मिल के पीछे बुलाकर हथौड़ी से सर के पीछे वार कर हत्या कर दी l थाना दरगाह शरीफ,एसओजी ने दो अभियुक्तो को गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया l घटना में प्रयुक्त खुनालुद कपड़ा व हथौड़ी बरामद कर निजामुद्दीन पुत्र भाईलाल उर्फ हबीब अहमद, इकरामुद्दीन पुत्र फकीर मोहम्मद को माननीय न्यायालय भेजा गया l पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार का पुरस्कार घोषित किया l
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…