सेवानिवृत्ति अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा का हुआ सम्मान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शनिवार को डेंटल कॉलेज चंदेश्वर इटौरा परिसर में एक सम्मान समारोह में सेवा निवृत्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महान संत मुन्ना बाबा एवं सफल संचालन श्रमिक नेता कवि प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने किया। हरिहरपुर घराने के शीतला व मोहन मिश्रा ने अपने भजनों द्वारा समा बाध दिया पूरा वातावरण संगीतमय हो गया, इसके साथ प्रणव चतुर्वेदी व वैभव चतुर्वेदी द्वारा गोपी गीत सुनकर समारोह को नई ऊंचाईयां दी। इस अवसर पर डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने बुके व अंग वस्त्रम एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय ने सम्मान पत्र भेटकर सम्मानित किया। मशहूर एडवोकेट रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि एडीएम अनिल कुमार मिश्रा कुशल प्रशासक एवं व्यवहार कुशल थे। अध्यक्षता कर रहे महान संत मुन्ना बाबा ने कहा कि एडीएम मिश्रा एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्ति के थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों मजलूमो को न्याय दिलाया। साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनते थे और न्याय भी दिलाते थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रहे अनिल कुमार मिश्रा ने अपने स्वागत से भाव विभोर होकर कहां की मैं सदा गरीबों को न्याय दिलाया और बेनूर बेवस नजर को भी देखा है समा नहीं है कोई जिंदगी में उसे, जिंदगी के सफर को भी देखा है। अंत में डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थी। इस अवसर पर बृजेश कुमार त्रिपाठी भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज, अभय तिवारी, जगदंबा उपाध्याय, संजीव तिवारी, प्रबंधक मनोज पांडे, एडवोकेट जगदंबा पांडे, राजेश चर्तुवेदी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

7 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

7 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

7 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

8 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

8 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

8 hours ago